कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री की टिप्पणी से भड़की मायावती- बोली एक्शन हो
विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री के खिलाफ तुरंत एक्शन को कहा है।;
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री के खिलाफ तुरंत एक्शन को कहा है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती ने कहा है कि ऐसी मानसिकता सैनिकों के हौसले को तोड़ती है और दुश्मनों को खुश करने का काम करती है।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि सामाजिक समरसता को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पहले विदेश सचिव और फिर उसके बाद सेना की महिला ऑफिसर के प्रति घृणित एवं मर्यादित टिप्पणी वास्तव में जोश व उमंग के उस पूरे अच्छे माहौल को नष्ट करने वाली है जो पूरा देश भारतीय सेना की पाकिस्तान के विरूद्ध आपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित है जो यह अति दुखद में शर्मनाक।