बीजेपी MLA के श्रीमुख से निकली मां की गाली- प्रदर्शन के दौरान किया....

भाजपा विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्यवाही करेगी।

Update: 2025-09-02 10:46 GMT

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक के श्री मुख से कांग्रेस दफ्तर के सामने राहुल गांधी का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई झडप के समय मां की गाली निकल गई। कांग्रेस ने इसका वीडियो जारी कर भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताने वाली भाजपा विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्यवाही करेगी।

दरअसल मंगलवार को सीहोर विधानसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा विधायक अपने श्री मुख से मां की गाली देते हुए नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीहोर में कांग्रेस के दफ्तर पर किए गए प्रदर्शन के दौरान का होना बताया जा रहा है।

सीहोर में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस दफ्तर के सामने सोमवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका था। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई थी।

दोनों के बीच इस दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई, जिसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इसी झड़प के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा विधायक सुदेश राय मां की गाली देते नजर आ रहे हैं।

मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायक सुदेश राय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूछा है कि जो पार्टी खुद को संस्कार और संस्कृति का ठेकेदार बताती है, वह अब अपने विधायक की इस शर्मनाक हरकत पर कब कार्रवाई करेगी?

उल्लेखनीय है कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।Full View

Tags:    

Similar News