बोले अखिलेश- जितना मजबूत होगा किसान, उतना मजबूत होगा देश
इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि किसान जितना मजबूत होगा उतना देश मजबूत होगा।;
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ उन्होंने विशाल झंडे के नीचे राष्ट्रगान गाया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि किसान जितना मजबूत होगा उतना देश मजबूत होगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, वही यह भी हम याद रखें कि हमारे सामने दुनिया की चुनौतियां हैं उनको भी स्वीकार करना होगा। उन्होने कहा कि जितना हमारा किसान मजबूत होगा उतना ही हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। मैं आज के दिन यह अपील करना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग 15 अगस्त को झूठ ना बोले। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं और फौज मजबूत हो, अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म हो। मुझे खुशी है इस बात की कि सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम लोकतंत्र को बचाने का काम किया, जो एसआईआर हो रहा था।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास हुनर है कि वोट कैसे काटना है, इस फैसले के बाद पॉलीटिकल पार्टी बूथ स्तर पर अपना वोट बचा पाएंगी। कुछ संगठन अंग्रेजों ने बनाए थे जिससे भारत को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा सके, हिंदू मुसलमान की खाई पैदा की जा सके। उन्होंने कहा कि संघी साथियों को भी अपनी पहली विचारधारा जो थी समाजवादी और सेकुलर को ध्यान करना चाहिए और देश को आगे बढ़ाना चाहिए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि कुछ संगठन अंग्रेजों ने बनाए थे जिससे भारत को धर्म के आधार पर विभाजित किया जा सके। हिंदू मुसलमान की खाई पैदा की जा सके।
अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग और दुनिया में कई सारे लोग वॉर के खिलाफ हैं, लेकिन हमारी फौज मजबूत होनी चाहिए।
जब हम खत्म करेंगे तब जाकर हम मुकाबला कर पाएंगे।