अखिलेश ने बोला हमला- जमीनों पर है भाजपा की नजर
विधायक अमिताभ बाजपेयी,नफीस अहमद, पूर्व सांसद वीरपाल यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।;
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर जमीनों का खेल हो रहा है। उन्होेने कहा कि भाजपा सरकार मैनेजमेंट में फेल हो जाता है। उसके सुधारने के बजाय तोड़फोड़ और बर्बादी करती है। भाजपा सरकार को उन देशों से प्रेरणा लेना चाहिए जिन्होंने अपनी विरासत और संस्कृति को बचाते हुए विकास किया है।
अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा की नज़र जमीनों पर है। अपने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा लाखों लोगों को उजाड़ रही है। ये कारीडोर रास्ता नहीं आस्था है। वृंदावन की गलियां आस्था की गलियां है। उनका हेरीटेज वैसा ही रहना चाहिए। सरकार चौड़ीकरण के नाम पर पुरानी चीजों को खत्म कर रही है। बात चौड़े रास्तों की नहीं, मैनेजमेंट की होती है। अगर चौड़ा स्थान से ही भीड़ संभल सकती है तो कुंभ खुले मैदान में लगा था वहां क्यों भगदड़ हो गयी।
उन्होेने कहा कि भाजपा सरकार मैनेजमेंट में फेल हो जाता है। उसके सुधारने के बजाय तोड़फोड़ और बर्बादी करती है। भाजपा सरकार को उन देशों से प्रेरणा लेना चाहिए जिन्होंने अपनी विरासत और संस्कृति को बचाते हुए विकास किया है। वृंदावन में जो लोग आते है वे कुंज गलियों को देखने आते है। कुंज गलियों में राधा-कृष्ण के हजारों गीत बने हैं। उनका अपना इतिहास है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सारा झगड़ा जमीन का हैं जिस तरह से भाजपा ने अयोध्या में जमीनों में हेरफेर किया, वाराणसी में हजारों मंदिर तोड़े वही वृंदावन में भी करना चाहती है। मथुरा वृंदावन में पांच हजार से ज्यादा मंदिर हैं। जिन्हें पुराने जमाने के तमाम राजाओं और महाराजाओं ने उन्हें बनवाया है। भाजपा अपने लोगों को ठेका देकर उनसे चंदा वसूली करती है। मुआवजा के नाम पर घोटाला करती है।
उन्होने कहा कि जनता आज मजबूर है। प्रदेश में नई सरकार आयेगी तब विकास के नाम पर भाजपा की विनाश की नीति हमेशा के लिए समाप्त कर दी जाएगी। हर मुआवजा, घोटाले की जांच होगी। भाजपा सरकार ने कई जगह जमीनों के अधिग्रहण के बदले में मुआवजा नहीं दिया या अपने लोगों को खुश करने के लिए खेल करते है। भाजपा जिस तरह का काम कर रही है उसे मथुरा वृंदावन कभी माफ नहीं करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आस्था को व्यापार न बनाये। आस्था को आस्था रहने दें। जो वहां की परम्परागत चीजें होती रही हैं उस आर्टिटेक्चर को नष्ट न करें। भाजपा कोई भी चीज बना नहीं सकती है जो चीजें बनी है उसे बर्बाद कर देती है। समाजवादी सरकार में गोमती रिवर फ्रंट बनाया गया। इस सरकार ने बर्बाद कर दिया। वरुणा नदी पर रिवर फ्रंट का काम रोक दिया। गोमती, वरुणा, यमुना में गंदगी है। कूड़े का ढेर है। पानी से बदबू आ रही है। भाजपा सरकार पूरी दुनिया में बदनामी करा रही है। नदियों से जुड़ें विभाग के मंत्री जी अधिकारियों के साथ सफाई करने उतरे थे लेेकिन गोमती नदी साफ नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नदियों का बुरा हाल है। पूरे प्रदेश में सीवर ट्रीटमेंट प्लान बंद कर दिये गये हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाला जा रहा है। बुंदेलखंड में नदियों में अवैध खुदाई करके जगह-जगह टीले बना दिये गये हैं लेकिन लगता है यह भ्रष्टाचार के टीले भी 17 सौ करोड़ के दबाव में किसी को दिखाई नहीं दे रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा रास्ता ही धर्म का रास्ता है। भेदभाव करने वाले सनातनी नहीं हो सकते है। अन्याय करने वाले, बच्चों से राजनीति करवाने वाले, नफरत पैदा करने वाले कभी सनातनी नहीं हो सकते है। केवल कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता है। लोगों को 2027 का इंतजार है। जनता भाजपा को हराने के लिए संकल्पित है। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सभी इललीगल काम हो रहे है। बड़े-बड़े ट्रस्टों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों में हेराफेरी हो रही है। धार्मिक ट्रस्टों पर अवैध कब्जे हो रहे है। तालाबों की सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक अमिताभ बाजपेयी,नफीस अहमद, पूर्व सांसद वीरपाल यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।