जीत से गदगद हुए केजरीवाल बोले-भाजपा से दो दो हाथ करने में आप ही सक्षम

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने में केवल आम आदमी पार्टी ही सक्षम है।;

Update: 2025-06-24 08:13 GMT

नई दिल्ली। गुजरात और पंजाब में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मिली जीत से गदगद हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने में केवल आम आदमी पार्टी ही सक्षम है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पंजाब एवं गुजरात में अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी से जीतने में आम आदमी की आम आदमी पार्टी ही सक्षम है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी को देकर बताया है कि वह पार्टी की सरकार के कामकाज से खुश है और गुजरात की जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा है कि पंजाब और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने मिलकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को हराना चाहा लेकिन मतदाताओं ने इन दोनों ही पार्टी को हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर लुधियाना पश्चिम से जीत हासिल करने वाले संजीव अरोड़ा एवं गुजरात की विसावदर सीट पर पार्टी का परचम लहराने वाले गोपाल इटालिया को जीत की बधाइयां दी। उन्होंने कहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के तौर पर उभर रही है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 17 सीट हासिल हुई थी, जबकि आम आदमी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

उन्होंने बताया है कि पिछले 3 साल में गुजरात के पांच विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए, जबकि आम आदमी पार्टी का पांच में से केवल एक विधायक भाजपा में गया। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए विधायकों की सीटों पर पिछले साल हुए उपचुनाव में कांग्रेस पांचों सीट हार गई थी और सारी सीट भाजपा के पास चली गई। भारतीय जनता पार्टी ने विसावदर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक के चोरी की थी, लेकिन आज पब्लिक ने इस सीट को भाजपा से वापस छीन कर आम आदमी पार्टी को दे दिया है।

Tags:    

Similar News