सुरक्षाबलों का एक्शन- प्रतिबंधित संगठनों के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

उधर थोबल जनपद के यैरिपोक बाजार से सुरक्षा बलों द्वारा कंगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2025-10-12 10:05 GMT

इंफाल। सुरक्षा बलों की ओर से की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत प्रतिबंधित संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया गया है।

रविवार को मिल रही खबरों के मुताबिक मणिपुर में सुरक्षा बलों की ओर से बिष्णुपुर जनपद में की गई कार्यवाही के अंतर्गत कंगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी के 42 वर्षीय सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया है, उसके कब्जे से एसएम कार्बाइन, तीन मैगजीन और 24 एके कारतूस बरामद हुए हैं।

उधर थोबल जनपद के यैरिपोक बाजार से सुरक्षा बलों द्वारा कंगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह ओम्बा हिल क्रॉसिंग बिष्णुपुर से कंगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी के 36 वर्षीय सक्रिय सदस्य हेइसनम संथोई को पकड़ा गया है। एक अन्य अभियान में इंफाल पश्चिम जनपद से दो .303 राइफल, 5 पिस्टल, 4 बुलेट प्रूफ जैकेट और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।Full View

Similar News