एक्शन में फोर्स- जंगलों में सर्च ऑपरेशन-10 उग्रवादी किये गिरफ्तार
पीपल्स सेलिब्रेशन आर्मी के एक कॉरपोरल और को केसीपी सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
इंफाल। सिक्योरिटी फोर्सेस की ओर व्यापक स्तर पर जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन सोंगकोट के अंतर्गत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन जनपदों से 10 उग्रवादियों की गिरफ्तारी की गई है। अरेस्ट किए गए उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल है।
शनिवार को मणिपुर में सिक्योरिटी फोर्स की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है की असम राइफल्स में चुराचांदपुर के जंगलों में ऑपरेशन सोंगकोट के अंतर्गत यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के सीनियर कमांडर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अरेस्ट किया गया कमांडर वर्ष 2024 के जनवरी महीने में बिष्णुपुर जनपद में मीते समुदाय के चार लोगों की हत्या में शामिल रहना बताया गया है।
इसके अलावा थौबल और इंफाल वेस्ट जनपदों से चार और उग्रवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें कांग्लेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी की एक महिला समेत दो कार्यकर्ता शामिल है। पीपल्स सेलिब्रेशन आर्मी के एक कॉरपोरल और को केसीपी सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मणिपुर में वर्ष 2023 के मई महीने से जारी हिंसा में अभी तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इस दौरान हजारों लोग बेघर भी हुए हैं।