कबूतर उड़ाने को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत- आधा दर्जन से अधिक घायल

इस विवाद में एक व्यक्ति की जान तो आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है

Update: 2022-07-14 15:23 GMT

मुजफ्फरनगर। जनपद के थान ककरौली के एक गांव में कबूतर उड़ाने को लेकर विवाद हो गया है। इस विवाद में एक व्यक्ति की जान तो आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

गुरूवार को थाना क्षेत्र ककरौली के ग्राम टंढेडा में दो पक्षों के बीच कबूतर उडाने को लेकर झगडा हो गया। इस झगड़े में प्रथम पक्ष के निसार, लियाकत, साजिद, कमरुद्दीन पुत्रगण फैजुद्दीन, नाजमा पत्नी निसार, नेहा पुत्री निसार व द्वितीय पक्ष के अमजद, आसमौहम्मद, सलमान पुत्रगण सैदअली घायल हो गये। दोनो पक्ष आपस में एक ही परिवार (तहेरे-चचेरे) हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व थानाध्यक्ष ककरौली मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भोपा भर्ती कराया गया, जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा कमरुद्दीन उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाना ककरौली पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा दोषी पक्ष के 04 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वर्तमान में मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एसपी देहात ने कहा कि जो भी दोषी व्यक्ति हैं, उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Tags:    

Similar News