मनचले की हिम्मत- घर में घुसकर किशोरी से की छेडछाड़- मुकदमा दर्ज
इस दौरान मनचले ने किशोरी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी
आगरा। जनपद के थाना ट्रांस यमुना की किशोरी के साथ एक युवक ने छेडछाड और मारपीट की। पुलिस अभियोग दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र शाहदरा में एक शोहदे ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेडछाड़ की। इस दौरान मनचले ने किशोरी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मनचला किशोारी से जबरन शादी करना चाहता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।