दिलजले आशिक ने 100 से ज्यादा लड़कियों का बनाया उल्लू- ऐसे लूटे रूपये

प्रेमी ने लड़कियों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया और उन्हें दोस्ती के बहाने से प्यार के सहारे से लूटने लगा

Update: 2023-09-02 15:36 GMT

नई दिल्ली। प्यार में धोखा मिलने के बाद कोई लड़का अपनी जान खो देता है तो कोई कामयाब होकर धोखा देने वाली प्रेमिका इंतकाम दिखाता है लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है कि प्रेमिका द्वारा धोखा मिलने के बाद प्रेमी ने लड़कियों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया और उन्हें दोस्ती के बहाने से प्यार के सहारे से लूटने लगा। युवक ने ऐसा एक लड़की के साथ नहीं किया है बल्कि 100 से अधिक लड़कियों को लूटने का काम किया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार हुए राकेश की एक प्रेमिका थी। जब वह उसके साथ रिलेशनशिप में था तो उसे दौरान उसने उस लड़की पर तकरीबन डेढ़ लाख रुपए का खर्चा किया था। इसी बीच लड़की ने उसे छोड़ दिया, जिससे राकेश बहुत नाराज हो गया और उसने फिर बदले की भावना बनाते हुए लड़कियों को धोखा देकर उन्हें लूटने की योजना बनाई।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से लड़कियों से फ्रेंडशिप करता था। वह दोस्ती का नाटक कर उन्हें प्यार के जाल में फंसा लेता था और फिर ठगने का खेल शुरू कर देता था। आरोपी उन्हें बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर उनसे लाखों रुपए की रकम लूट लेता था।

आरोपी ने बताया कि वह लड़कियों से खुद को बिजनेसमैन बताता था। किसी-किसी लड़की को वह अपना परिचय पुलिस अधिकारी एवं जज के रूप में भी देता था। आरोपी प्यार का नाटक करते हुए लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने लगता था। आरोपी लड़कियों को ठगने के बाद उस लड़की के संपर्क से गायब हो जाता था तकरीबन 8 वर्षों से यह कार्य करते-करते वह शातिर साइबर अपराधी बन गया। ठगी करने के बाद वह महंगे होटल में जाता था।

गौरतलब है कि वडोदरा की रहने वाली एक महिला ने लाखों रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि दोस्ती और प्यार का जाल बिछाकर आरोपी ने उससे कुछ प्राइवेट फोटो मांग लिए थे। इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राकेश सिंह के रूप में हुई।

Similar News