नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता इस दल से भिडे-फूटे सिर

भाजपा विधायक ने टीएमसी नेता के ऊपर धांधली और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया।

Update: 2022-08-21 09:00 GMT

नई दिल्ली। नगर निगम के उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के साथ जोरदार झड़प हो गई। भाजपा विधायक ने टीएमसी नेता के ऊपर धांधली और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया।

रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नगर निगम के उप चुनाव के लिये हो रहे मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान मारपीट की नौबत भी आ गइर्। दो दलों के कार्यकर्ताओं की झड़प हो जाने से मौके पर हंगामा मच गया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मण घोरूई ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के ऊपर मतदान में धांधली और भाजपा कार्यकर्ताओे पर हमला करने का आरोप लगाया। बीजेपी विधायक ने कहा कि हम इस बात को देखने के लिए आए थे कि पोलिंग बूथ पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है अथवा नहीं? लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमारे ऊपर हमला कर दिया है।

पोलिंग बूथ पर दो दलों के कार्यकर्ताओं की झड़प होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

Tags:    

Similar News