चुनाव कैंपेन के दौरान भाजपा नेता की कार से कुचलकर मौत

घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

Update: 2024-04-19 08:58 GMT

 नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ता को कार ने कुचल दिया। अस्पताल में भर्ती कराएं गए भाजपा नेता को डॉक्टरों ने मृत डिक्लेयर कर दिया है। घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

 शुक्रवार को कर्नाटक के कोडागु में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर दौड़ रही कार ने भाजपा कार्यकर्ता को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।

 गंभीर रूप से जख्मी हुए भाजपा नेता को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया।

 यह हादसा कुशल नगर तालुका के वलनूर गांव में उस समय हुआ जब राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगते घूम रहे थे।

 बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कोडागु पुलिस स्टेशन के बाहर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

 घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कोडागू ने कहा है कि इस घटना के संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया है।‌ एक आरोपी को पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए अरेस्ट कर लिया है।

Similar News