कांग्रेस का दफ्तर एकदम बना पुलिस छावनी- दोनों रास्तों पर ट्रिपल लेयर..

दफ्तर के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद हैं और बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

Update: 2025-10-11 11:57 GMT

लखनऊ। कांग्रेस के राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील करते हुए दफ्तर के दोनों ही रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है। दफ्तर के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद हैं और बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

शनिवार को रायबरेली में पिछले दिनों हुई दलित युवक की हत्या के सिलसिले में कांग्रेस का डेलीगेशन पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए फतेहपुर जाने वाला था, इस मामले की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुए पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस के दफ्तर को छावनी में तब्दील कर दिया है।


कांग्रेस मुख्यालय के अंदर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद है और बाहर कार्य कर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के फतेहपुर दौरे को देखते हुए दफ्तर के आसपास जमा हो रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस में रोकना शुरू कर रखा है। दफ्तर के दोनों ही रास्तों पर पुलिस द्वारा ट्रिपल लेयर बैरिकेडिंग की गई है।Full View

Similar News