फिर हुए IPS के तबादले- आधा दर्जन से अधिक डीसीपी के ट्रांसफर
पुलिस अधिकारियों को तबादला करते हुए उन्हें इधर से उधर भेजा गया है।
लखनऊ। राजधानी की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के दृष्टिगत शासन की ओर से अब एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, आधा दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों को तबादला करते हुए उन्हें इधर से उधर भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से शनिवार की देर रात जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ममता रानी चौधरी को अब पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ के पद पर तैनात गोपीनाथ सोनी यहां से तबादला कर अब अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बनाए गए हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात किरण यादव यहां से तबादला कर अब अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम नियुक्त की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे को यहां से हटाकर अब उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त मध्य बनाया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त बीकेटी डॉक्टर अमोल मुरकूट का तबादला अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के पद पर किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त अपराध अमित कुमावत अब अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी बनाए गए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात ज्ञानेंद्र कुमार का तबादला सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के पद पर किया गया है।