CM योगी का बड़ा ऑफर- बिना मांगे अवेलेबल होगा जहन्नुम का टिकट
शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दर्शन किए।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अराजकता उत्तर प्रदेश में कतई स्वीकार नहीं है, ऐसे लोगों को बिना मांगे जहन्नुम का टिकट अवेलेबल करा दिया जाएगा, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं।
रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान आई लव मोहम्मद को लेकर हुए बवाल पर कहा है कि राज्य के भीतर अराजकता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। अराजकता फैलाने वाले लोगों का बिना मांगे जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं, क्योंकि अराजकता फैलाने वालों को अभी तक भी ऐसा लगता है कि सरकार अब भी उनके आगे झुककर काम करेगी। लेकिन अब ऐसा दुस्साहस करोगे तो वैसे ही पिटेंगे जैसे दंगाईयों को बरेली में पीटा गया है।
उन्होंने कहा है कि मूर्ख व्यक्ति को इस बात का पता नहीं होता है कि आस्था को प्यार नहीं बल्कि सम्मान दिया जाता है, जिन बच्चों के हाथों में कलम होनी चाहिए उनके हाथों में आई लव मोहम्मद का पोस्टर देकर अराजकता फैलाना बच्चों की जिंदगी को बर्बाद करना है।
825 करोड रुपए की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते समय व्यक्त किए गए इन विचारों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दर्शन किए।