बोले सीएम योगी- राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को करके रहेंगे चकनाचूर
वह जल्लाद हिंदु बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था।;
आजमगढ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्रविरोधी कार्यवाही में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होने अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की ओर इशारा करते हुये कहा “ कल बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। वह जल्लाद हिंदु बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। पैसे में सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है। हम समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे। हम धऱती मां के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेंगे और मां की स्मृतियों को भी जीवंत बनाएंगे। ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे के किनारे आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। आजमगढ़ को 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। योगी ने यहां 60 लाख वां पौधा लगाया। उन्होंने इस विराट अभियान का हिस्सा बनने के लिए आजमगढ़ व प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया। सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। प्रातः 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में श्एक पेड़ मां के नामश् के तहत यूपी के अंदर अब तक 22 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है। 22 करोड़ पौधरोपण का मतलब यूपी के हर व्यक्ति के नाम पर लगा पौधा अपनी और धरती मां के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का माध्यम बना है। धरती हमारी मां और हम उसके पुत्र हैं। धरती केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। दुनिया में केवल भारत में ही धऱती के प्रति आत्मीय भाव देखने को मिलता है। ऋषि-मुनियों ने हमें संस्कारों से जोड़ा है। धरती मां स्वस्थ है तो हम सब स्वस्थ हैं। धरती मां बीमार हुई तो जीव सृष्टि के लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन जाएगा। चेतावनी का संकट आ जाएगा। यह धऱती मां की सेहत को सुधारने और मां की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने का कार्यक्रम है।
उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि-अनावृष्टि की समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने 8 वर्ष पहले यह अभियान प्रारंभ किया था। आठ वर्ष में यूपी में 204 करोड़ पौधरोपण हुआ है। यह केवल केंद्र सरकार या देश की महत्वपूर्ण संस्थाएं ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी स्वीकार कर रही हैं कि यूपी में वनाच्छादन बढ़ा है। 2017 के पहले यूपी का वनाच्छादन मात्र नौ फीसदी था, आज यह बढ़कर 10 फीसदी हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त अवधि से पहले के 15 वर्षों में यूपी के अंदर वन, खनन, पेशेवर माफिया के द्वारा व्यापक वन कटान और अवैध खनन से अराजकता, अव्यवस्था फैलाई गई थी। तब विकास नहीं होता था, बल्कि वनाच्छादन कम होता जा रहा था। आज आप सभी हीटवेव में ग्रीनवेव में बदलने के अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।