CM योगी का राज्य कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट- किया बोनस का ऐलान

मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक अब राज्य कर्मियों को अधिकतम 7000 रुपए मिल सकेंगे।

Update: 2025-10-14 08:22 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट के रूप में वर्ष 2024- 25 के लिए बोनस देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के ऐलान के मुताबिक अब राज्य कर्मियों को अधिकतम 7000 रुपए मिल सकेंगे।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के मौके पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट देते हुए वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए बोनस देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनका यह फैसला कर्मचारियों के परिश्रम एवं निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की प्रगति में राज्य कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के अंतर्गत राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असंबद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है, यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा₹7000 के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा।Full View

Tags:    

Similar News