मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड- यूपी में सबसे लंबे...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी तक 8 साल एवं 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।;

Update: 2025-07-28 10:05 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया रिकॉर्ड कायम किया है, उत्तर प्रदेश के वह सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी तक 8 साल एवं 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

सोमवार को मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे लंबे समय तक राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके गोविंद बल्लभ पंत के 8 साल 131 दिन सीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री दफ्तर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 की 19 मार्च को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले योगी आदित्यनाथ अभी तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News