बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान रालोद MP विधायक देंगे एक महीने का वेतन

रालोद के सभी सांसद एवं विधायक अपना एक महीने का वेतन दान करेंगे।

Update: 2025-09-03 11:20 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ पंजाब एवं अन्य स्थानों पर आई बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से उठाएं गए बड़े कदम के अंतर्गत रालोद के सभी सांसद एवं विधायक अपना एक महीने का वेतन दान करेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक राष्ट्रीय लोकदल के सभी सांसद और विधायक बाढ पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ते हुए अपने एक महीने का वेतन दान में देंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा है कि रालोद सांसदों एवं विधायकों की तरफ से यह फैसला बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को देखते हुए लिया गया है।

उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से अपने सांसदों एवं विधायकों के एक महीने का वेतन दान में देने की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब बाढ़ की वजह से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अन्य राज्यों में हजारों लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

बाढ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचने को प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी लगे हुए हैं।Full View

Tags:    

Similar News