2 थानों की पुलिस के साथ SP का छापा- गोदाम में कटते मिले डंगर

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा पशुओं का मांस भी बरामद किया गया है।

Update: 2025-11-16 08:38 GMT

मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की टीम ने इलाकाई पुलिस को दूर रखते हुए दो थानों की पुलिस को साथ लेकर गोदाम के भीतर अवैध रूप से संचालित किये जा रहे कमेले का भंडाफोड़ करते हुए गोदाम मालिक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दर्जनभर कटे हुए पशु भी बरामद किए गए हैं।

रविवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की अगवाई में थाना कोतवाली और दिल्ली गेट थाना पुलिस ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिल्लोखड़ी पुल के पास गोदाम के भीतर छापामार कार्यवाही करते हुए वहां पर संचालित अवैध मिनी कमेले का पर्दाफाश किया है।

ऊंचा सद्दीकनगर में अबू बकर मस्जिद के निकट शोएब के गोदाम में संचालित किया जा रहे इस अवैध मिनी कमेले के अंदर से दर्जन भर कटे हुए पशु बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को लंबे समय से सददीक नगर में मिनी कमेला संचालन की जानकारी मिल रही थी, आरोपियों पर लंबे समय से अवैध कटान और पशु हनन करने का आरोप है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया है कि छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा पशुओं का मांस भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, पुलिस ने मौके से गोदाम मालिक समेत कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।Full View

Similar News