शादी के 15 दिन बाद ही सोते पति को कुल्हाड़ी से काटा- संबंध बनाने की..

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।;

Update: 2025-06-12 05:28 GMT

सांगली। शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने वाले पति को 15 दिन बाद ही पत्नी ने सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के सांगली में अंजाम दी गई मर्डर की वारदात के अंतर्गत 27 साल की महिला ने शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि पत्नी के हाथों मौत की नींद सोए पति अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी। पुलिस के मुताबिक लोखंडे की पत्नी इस बात को लेकर नाराज थी कि उसका पति जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिस वजह से दोनों की बीच तीखी बहस और नोंक-झोंक भी हुई थी।

बाद में गुस्से में आई महिला राधिका ने सोते समय अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाएं गए अनिल लोखंडे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए हत्यारोपी पत्नी राधिका को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

Tags:    

Similar News