जिलाधिकारी की त्वरित कड़ी कार्यवाही, दोषी शिक्षक सस्पेंड और अस्थाई कर्मचारी बर्खास्त

मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में बच्चों को मुर्गा बनाये जाने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जाँच

Update: 2019-08-23 12:58 GMT

मुजफ्फरनगर। मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज में बच्चों को मुर्गा बनाये जाने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जाँच जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से कराकर आज जांच के आधार पर दोषी पाये जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य फूलसिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है। इसके साथ ही अध्यापक रवि कुमार को निलम्बित कर दिया गया है और अस्थाई कर्मचारी संजू चौधरी को सेवा से हटा दिया गया है।


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की कड़ी कार्यवाही से शिक्षा विभाग में हड़कम्प की स्थिति है।

Tags:    

Similar News