मां-बेटे की संदिग्ध मौत

मां का शव एक कमरे में खिड़की के फंदे पर झूलता हुआ मिला जबकि बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

Update: 2021-09-23 14:55 GMT

नैनीताल। उत्तराखंड के रूद्रपुर में मां और बेटे की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मां का शव एक कमरे में खिड़की के फंदे पर झूलता हुआ मिला जबकि बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के शिवनगर निवासी मेवाराम उर्फ कमलजीत की पत्नी काजल अपने छह साल के बेटे के साथ खेड़ा कालोनी में अपने परिजनों के घर आयी थी। लोगों ने आज सुबह काजल का शव खिड़की के लटकता देखा जबकि उसके बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। माना जा रहा है कि मृतका ने पहले अपने बच्चे की हत्या की और उसके बाद फंदे से झूल गयी। पुलिस भी इस प्रकरण को हत्या के बाद आत्महत्या करार दे रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति से विवाद के चलते दो दिन पहले परिजनों के घर आयी थी।


वार्ता

Tags:    

Similar News