इस दल ने जारी की सूची-लगाया पढ़े लिखे एवं पिछड़ों पर दांव

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया है कि पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की गई है।

Update: 2022-01-26 09:33 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में अपने बलबूते मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी की ओर से एक बार फिर से 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की गई है। पहले की तरह इस सूची के भीतर भी पढ़े लिखे लोगों को प्रत्याशी बनाने के साथ पिछड़ी जातियों को तवज्जो दी गई है।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया है कि पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की एक नई सूची जारी की गई है। सूची में शामिल प्रत्याशियों के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी मुहर लगाई गई है। इसके बाद ही सूची को जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई 40 प्रत्याशियों की चौथी सूची में एक पीएचडी, एक डॉक्टर, 2 एमबीए, 15 एलएलबी, आठ स्नातकोत्तर तथा 13 स्नातक के अलावा 10 उम्मीदवार इंटरमीडिएट पास है। जारी की गई सूची में 12 ओबीसी वर्ग के लोगों को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। अभी तक कुल 243 प्रत्याशियों में से ओबीसी श्रेणी के 85 उम्मीदवार बनाए गए हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी की गई ताजा सूची में नौगावां सादात विधानसभा सीट से हेमेंद्र सिंह चौहान, बिधूना विधानसभा सीट से जितेंद्र सिंह सेंगर, लालगंज सुरक्षित विधानसभा सीट से डा. हरिराम, सगड़ी विधानसभा सीट से मुकेश राय, बलहा सुरक्षित विधानसभा सीट से लक्ष्मी नारायण सोनकर, मीरगंज विधानसभा सीट से योगेश कुमार कालिया, चांदपुर विधानसभा सीट से मनोज कुमार, नहटौर सुरक्षित विधानसभा सीट से विशाल कुमार, नूरपुर विधानसभा सीट से रोविन कुमार शर्मा, बदायूं विधानसभा सीट से रितेश कुमार गुप्ता, बिसौली सुरक्षित विधानसभा सीट से शिवराज कुमार, सहसवान विधानसभा सीट से अनिल कुमार मिश्रा, अलीगंज विधानसभा सीट से राहुल पाठक, एटा विधानसभा सीट से योगेश कांत परिहार, जसवंत नगर विधानसभा सीट से ज्ञानेश कुमार, भोजपुर विधानसभा सीट से राहुल यादव, फर्रुखाबाद विधानसभा सीट से नीरज कुमार, मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से मनोज यादव, खजनी सुरक्षित विधानसभा सीट से दीनबंधु चौहान, हाथरस सुरक्षित विधानसभा सीट से किशन सिंह, सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से सुरेश बघेल, कालपी विधानसभा सीट से सौरभ सिंह, गरौठा विधानसभा सीट से पुष्पेंद्र सिंह, झांसी नगर विधानसभा सीट से बीएल भाष्कर, सीसामऊ विधानसभा सीट से सुनील बाबू, कासगंज विधानसभा सीट से मानपाल सिंह कश्यप, पटियाली विधानसभा सीट से यूसुफ पठान, महोबा विधानसभा सीट से महेश कुमार सोनी, किशनी सुरक्षित विधानसभा सीट से पप्पू कठेरिया, कांठ विधानसभा सीट से त्रिलोक चंद्र दिवाकर, बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्मल सिंह बाजवा, देवबंद विधानसभा सीट से प्रवीन धीमन, सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से उस्मान मलिक, असमोली विधानसभा सीट से प्रदीप सिंह, मेंहदावल विधानसभा सीट से अखिलेश कुमार पांडेय, कटरा विधानसभा सीट से कुंवर सुखविंदर सिंह चौहान, तिलहर विधानसभा सीट से बीडी शर्मा, बांसी विधानसभा सीट से प्रदीप पांडेय, उन्नाव विधानसभा सीट से युवराज सिंह चंदेल और भदोही विधानसभा सीट से कलाधर दुबे को आम आदमी पार्टी की ओर अपना उम्मीदवार बनाया गया हैै।



 


Tags:    

Similar News