किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मौर्य नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में आम लोगों को दी जानकारी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद चन्दौली के तहसील चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज, चकिया में उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन करते हुये बताया कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में लोगों को बताया कहा यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नही करेगा।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार गरीबो, किसान के उत्थान के लिये कार्य कर रही है।जिनके घरों मे बिजली नही पहॅुची थी उसके घर में बिजली पहॅुचाने का कार्य तेजी से कर रही है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हमारी सरकार गरीब परिवारो को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 5 लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य किया जिससे गरीब लोग पाॅच लाख रूपये तक अपने परिवार का इलाज करा सकता है। उन्होंने कहा कि फैसला आने के बाद अयोध्या मे तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।