छेड़छाड़ से आहत किशोरी फांसी के फंदे पर झूली- ग्रामीणों ने लगाया जाम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह जाम खोलने को फिलहाल तैयार नहीं है
फतेहपुर। किशोरी के साथ की गई छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित भाई की सहायता करने के बजाय पुलिस ने उल्टा उसे ही डांट-फटकार लगाते हुए जेल भेज दिया। हर तरफ से मिली निराशा से आहत होकर छेड़छाड़ का शिकार हुई किशोरी ने बृहस्पतिवार को फांसी के फंदे पर झूलते हुए अपनी जान दे दी। पुलिस की कार्यप्रणाली और पीड़िता की मौत से गुस्साए लोगों ने मृतक किशोरी के शव को गांव के बाहर सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह जाम खोलने को फिलहाल तैयार नहीं है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई थी। 17 सितंबर की देर शाम गांव की तीन किशोंरियां गणेश महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रही थी। रास्ते में मिले गांव के ही 2 युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर पहुंच कर परिवारजनों को इस मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ की बाबत जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की गई तो 18 सितंबर को आरोपी पक्ष के 20-25 लोगों ने किशोरी के घर पर चढ़ाई कर दी और परिवारजनों के साथ जमकर मारपीट की।
पीडितों ने थाने पहुंचकर जब मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा पीडिता के भाई को ही डांट-फटकार लगाते हुए आरोपियों के साथ उसका भी चालान कर दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली और छेड़छाड़ से आहत छेड़छाड़ का शिकार हुई किशोरी ने बृहस्पतिवार को फांसी के फंदे पर झूलते हुए अपनी जान दे दी। पुलिस की कार्यप्रणाली और पीड़िता की मौत से गुस्साए लोगों ने मृतक किशोरी के शव को गांव के बाहर सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जाम लगाकर नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी समझाया बुझाया, लेकिन वह जाम खोलने को फिलहाल तैयार नहीं है।