रिपोर्ट में हुआ खुलासा- अब आरिफ के पास नहीं जा सकेगा सारस
सारस की रिपोर्ट आने के बाद चिडियाघर प्रशासन ने सारस की जनसंख्या बढ़ाने पर विचार किया है।
कानपुर। यूपी के जनपद अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की कहानी देशभर के लोग जानते हैं लेकिन सारस की रिपोर्ट आने के बाद चिडियाघर प्रशासन ने सारस की जनसंख्या बढ़ाने पर विचार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरिफ के दोस्त सारस का एक पंख मुंबई रिपोर्ट के लिये भेजा गया था। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सारस फीमेल है। रिपोर्ट आने के बाद चिडियाघर प्रशासन ने कहा कि अब आरिफ को वह सारस नहीं मिल सकती है क्योंकि वह फीमेल है। अगर वह मेल होता तो एक बार वह छोड़ने के लिये सोचते भी। फीमेल होने की वजह से चिडियाघर प्रशासन सारस की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।