दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पैसा क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुरुवार रात एक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में गया हुआ था। उसकी पत्नी अपने दो बेटियों के साथ घर के सामने दरवाजे पर सो रही थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति वहां आ गया और एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन जब किशोरी का पिता घर लौटा तो मां ने उसे सारी घटना बताई। पिता की तहरीर पर आज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर महेश मिश्रा ने बताया कि बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा घटना की विवेचना प्रचलित है।
वार्ता