लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उ.प्र. समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम घेषित कर दिये हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आईपीएन को बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति सहारनपुर से विधायक संजय गर्ग को व्यापार सभा का प्रदेश अध्यक्ष, मुरादाबाद के राजीव सिंघल और वाराणसी के प्रदीप जायसवाल को को उपाध्यक्ष, कानपुर के अभिमन्यु गुप्ता को महासचिव नामित किया गया है।
(आईपीएन)