पुलिस ने बड़े पैमाने पर वसूला शमन शुल्क-अवनीश कुमार अवस्थी

Update: 2020-09-04 13:23 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग ने कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 2,15,971 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 1,43,47,419 वाहनांे की सघन चेकिंग में 70,690 वाहन सीज किये गये।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 74,28,44,809 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,34,587 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1214 लोगों के खिलाफ 897 एफआईआर दर्ज करते हुए 430 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के अन्तर्गत अब तक 2441 मामलों में संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 89 एफआईआर दर्ज करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कन्टेनमेंट जोन में 88,74,082 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोनो पाॅजीटिव लोगों की संख्या 43,734 तथा इन्टीट्यूशल क्वारंटीन किये गये लोगों की संख्या 35,505 है। प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 83,66,924 के सापेक्ष 16,598 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथध्मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1070 पर प्राप्त 1,19,983 काॅल्स में से 1,19,559 का निस्तारण किया गया है। 

Similar News