जन सामान्य की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित हो निस्तारण

Update: 2020-09-02 15:01 GMT

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव ने उत्तर प्रदेश सचिवालय के समस्त विभागों के आधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यलय उपस्थित होने का आदेश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश के क्रम में समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों से सचिवालय के सभी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रातः 9.30 बजे से उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने इसमें लिए आकास्मिक निरीक्षण कराकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव ने शासन से प्राप्त होने वाली जन सामान्य की शिकायतों एवं समास्याओं के त्वारित निस्तारण का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी अपने कक्ष में कार्यालय मंे दोपहर 12ःबजे से 01ः00 बजे तक दूरभाष पर जन शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करें। 

Similar News