फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर मोड के समीप दामाद के साथ बाइक से जा रही 45 वर्षीय महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दामाद घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोदामपर निवासी वीरेन्द्र सिंह यादव की पत्नी राजेश देवी आज दोपहर अपने दामाद धर्मेन्द्र सिंह यादव निवासी रामपुर थाना ललौली के साथ मोटर साइकिल द्वारा रिश्तेदारी में आई थी। वापस लौटते समय जैसे ही बाइक थरियांव थाने के सीतापुर मोड के समीप पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दामाद घायल हो गया। जिसे तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने घटना कर भाग रहे चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है।
(आईपीएन)