हिन्दू युवा वाहिनी ने मृत गौवंश का किया अन्तिम संस्कार
दो से तीन से मृत पड़े गौवंश का महानगर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने अंतिम संस्कार किया।
मुज़फ्फरनगर।दो से तीन से मृत पड़े गौवंश का महानगर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने अंतिम संस्कार किया।नई मंडी स्थित रेडियो एस डी के निकल लगभग तीन दिन से एक गाय मृत पड़ी थी।जिस पर किसी का भी ध्यान नही जा रहा था।मृत गाय के अवशेष से निरंतर दुर्गंध आ रही थी।आस पास से लोगो का निकलना भी मुश्किल हो रहा था।
आज किसी ने महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी को किसी ने सूचना दी कि रजवाहा रोड रेडियो एस डी के निकट गाय मृत पड़ी है।
सूचना पाकर अजय त्यागी अपनी टीम के साथ बतायें स्थान पर पहुँचे और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका की मदद से मृत पड़ी गाय के शव को उठाया।और अजय त्यागी ने अपनी हिन्दू युवा वाहिनी टीम के साथ मिलकर गाय का अंतिम संस्कार कराया।
महानगर प्रभारी संदीप कश्यप,महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी,रोहित कटारिया,गोतम कश्यप आदि उपस्थित रहे।