लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता के आवागमन के हित में जनपद अलीगढ़ के यमुना नदी के मालव घाट पर एक नया सार्वजनिक नौघाट स्थापित किया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण ने आज यहां दी। इस सम्बन्ध में आवश्यक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि नदी के दोनो ओर के परगनों के नाम खैर और पलवल है तथा गांवों के नाम मालव और हसनपुर है। इस नौघाट का नाम मालवघाट फेरी रखा गया है।