सर्व मनोरथ पूर्ति के लिए मोनी अमावस्या पर किया मां महाकाली का विशेष यज्ञ

गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा महामाई महाकाली का विशेष यज्ञ अनुष्ठान किया गया

Update: 2022-02-01 11:13 GMT

मुज़फ्फरनगर। सर्व मनोरथ पूर्ति के लिए मोनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा महामाई महाकाली का विशेष यज्ञ अनुष्ठान किया गया।

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण द्वारा नदी रोड स्थित मां त्रिपुर बाला सुंदरी सिद्ध शक्ति पीठ पर मां महाकाली का विशेष अनुष्ठान किया गया। पंडित कृष्ण दत्त शर्मा व शिवम शर्मा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवी देवताओं का पूजन कराया गया। इसके पश्चात शत्रु विनाश के लिए मां बगलामुखी का यज्ञ किया गया और माता रानी से प्रार्थना की गई कि वे सभी कष्टों को दूर करें।तत्पश्चात शाबर मंत्र साधक प्रवीण गर्ग ने मां महाकाली के विशेष मंत्रों द्वारा मनोरथ पूर्ति महायज्ञ संपन्न कराया। मां काली से प्रार्थना की गई कि जीवन में आ रही सभी कठिनाइयों को दूर करें और अपनी कृपा हम सब पर हमेशा बनाए रखें। माता रानी की असीम अनुकंपा से यज्ञ निर्विघ्न रुप से संपन्न हुआ।


ज्योतिषाचार्य एवं शाबर मंत्र साधक प्रवीण ने बताया कि मोनी अमावस्या के पावन पर्व पर जप, तप, दान का अपनी अलग ही महत्व है। इस दिन महाकाली और भैरव बाबा की पूजा करने से अभीष्ट मनोकामना की प्राप्ति होती है। गुरु गोरखनाथ आराध्य दर्पण के संस्थापक मनोज सैनी ने बताया कि धार्मिक संगठन द्वारा प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भैरव बाबा का शराब से अभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि मां काली और भैरव बाबा की पूजा अर्चना सभी श्रद्धालुओं को करनी चाहिए क्योंकि मां महाकाली और भैरव बाबा बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अपनी कृपा से निहाल करते हैं।

यज्ञ के दौरान मुख्य रूप से शाबर मंत्र साधक प्रवीण गर्ग, मनोज सैनी, मनीष गर्ग, रूही गर्ग, नेहा गोयल, दीपक जैन बड़ोत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Similar News