खुशखबरी- UP के विभिन्न जिलों से किसानों से सीधे खरीदी जाएगी धान

इस वर्ष धान का समर्थन 2040 रूपये कॉमन धान तथा 2060 रूपये प्रति कुंतल ग्रेड ‘ए‘ धान निर्धारित किया गया है।

Update: 2022-09-21 13:08 GMT

लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद हेतु सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान बेचने हेतु कृषक को विभागीय पोर्टल fcs.up.gov.in पर अथवा विभाग के मोबाइल एप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। नवीन पंजीयन या पूर्व पंजीयन का नवीनीकरण कृषक स्वयं जनसेवा केन्द्र, इण्टरनेट कैफे के माध्यम से करा सकते हैं। विभागीय पोर्टल पर 16 अगस्त, 2022 से पंजीकरण प्रारम्भ किया जा चुका है। इस वर्ष धान का समर्थन 2040 रूपये कॉमन धान तथा 2060 रूपये प्रति कुंतल ग्रेड 'ए' धान निर्धारित किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से आगामी 01 अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 01 नवम्बर, 2022 से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में किसानों से सीधे धान की खरीद शुरू की जाएगी।

किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News