इलाके में वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मृत्यु
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ गाजीपुर इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके के लेखराज इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय राम किशन यादव को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि राम किशन यादव मूल रुप से मधुबनी जिले के पतौना गांव के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वार्ता