पुरानी रंजिश के चलते दो भाईयों के मारी गोली- एक की मौत, दूसरा रेफर

रंजिश के चलते दो व्यक्ति के गोली मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति को मेरठ रेफर कर दिया गया है

Update: 2022-02-10 16:28 GMT

हापुड। जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते दो व्यक्ति के गोली मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना पिलखुवा क्षेत्र में परिवारिक रंजिश के चलते दो भाईयों के गोली मार दी। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को चिकित्सायल में उपचार के लिये एडमिट कराया गया है। इसके बाद स्थिति सही नहीं होने पर गंभीर रूप से घायल हुए बंटी नाम के इस व्यक्ति को मेरठ रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति का नाम बताया जा रहा है। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Similar News