मुख्यमंत्री ने जताया गंगोह थानाध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाध्यक्ष अरुण कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सवेंदना व्यक्त की है।

Update: 2019-07-08 11:44 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर के गंगोह थानाध्यक्ष अरुण कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी सवेंदना व्यक्त की है। उन्होनें पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया है कि स्व0 अरुण कुमार के परिवार को समस्त अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जाए।

पुलिस महानिदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि अरुण कुमार डयूटी पर थे तथा शासकीय कार्य से लखनऊ आ रहे थे। उन्होने कहा कि स्व0 अरुण कुमार के परिजनों को 20 लाख रुपयेे की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

ज्ञातव्य है कि आज जनपद इटावा में एक सड़क दुर्घटना में अरुण कुमार का निधन हो गया।

Tags:    

Similar News