मुख्यमंत्री ने 'एक जनपद एक उत्पाद' के अन्तर्गत आयोजित गुड़ महोत्सव 2019 की स्मारिका का किया विमोचन
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत् जनपद के गुड़ उद्योगों को गति एवं नई ऊर्जा मिलेगी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की महत्वकांक्षी योजना 'एक जनपद एक उत्पाद' के अन्तर्गत् मुजफ्फरनगर जनपद के लिए गुड़ उत्पाद का चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार जनपद मुजफ्फरगनर में तीन दिवसीय 'गुड़ महोत्सव' का आयोजन किया गया।
आज मुख्यमंत्री द्वारा गुड महोत्सव 2019 की स्मारिका का विमोचन किया गया। गुड़ महोत्सव को आयेाजन जनपद में 8 जून से 10 जून तक श्रीराम कालेज में किया गया था।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत् जनपद के गुड़ उद्योगों को गति एवं नई ऊर्जा मिलेगी
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत् जनपद के गुड़ उद्योगों को गति एवं नई ऊर्जा मिलेगी, गुड़ से बने उत्पादों के लिए व्यापारिक मंच तैयार होगा वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
देश-प्रदेश का पहला गुड महोत्सव मुख्यमंत्री की संकल्पना का ही परिणाम है
देश-प्रदेश का पहला गुड महोत्सव मुख्यमंत्री की संकल्पना का ही परिणाम है कि ओडीओपी के अन्तर्गत जनपद में मुख्य उत्पाद गुड को चयनित किया गया और गुड महोत्सव का आयेाजन किया गया। इस स्मारिका में जनपद मुजफ्फरनगर के सभी ब्लाॅक के कोल्हू संचालकों के ग्रामों के नाम, कोल्हू मालिक का नाम, मोबाइल नम्बर सहित पेराइ क्षमताव गुड के प्रकार का पूरा विवरण दिया गया है साथ ही मण्डी परिसर में गुड का कारोबार करने वाले प्रमुख व्यापारियों की फर्म का नाम,पता व मोबाइल नम्बर दिया गया है। स्मारिका में प्रदर्शनी मे प्रतिभाग करने वाले प्रमुख जैविक गन्ना एवं गुड उत्पादको व कृषकों के नाम, उनका पता व मोबाइल नम्बर भी दिये गये है। गुड महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले कोल्हू निर्माता एवं पटटे पर देने वाले लोगो के नाम, पता,मोबाइल् नम्बर दिया गया है साथ ही दी गुड एंड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी कें सदस्यों के नाम व उनके मोबाइल नम्बर की सूची है। स्मारिका में गुड प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले गुड़ उत्पादकों का पूर्ण विवरण जिसमें नाम, फर्म का नाम, पता, मेाबइल नम्बर व उत्पाद का नाम दिया गया है किस उत्पाद द्वारा क्या उत्पाद प्रस्तुत किया गया।
स्मारिका में गुड़ उद्योगों को संगठित एवं डिजिटलाइजे़शन रूप प्रदान करने के एक डिजीटल प्लेटफार्म की जानकारी दी गई है।
स्मारिका में गुड़ उद्योगों को संगठित एवं डिजिटलाइजे़शन रूप प्रदान करने के एक डिजीटल प्लेटफार्म की जानकारी दी गई है। डिजीटल प्लेट फार्म का यूआरएल गुडमंडी मुजफ्फरनगर.काॅम है। इसके अतिरिक्त ई-ट्रेडिंग के लिए मोबाइल फोन पर एप भी तैयार किया गया है। जिसका विवरण स्मारिका में दिया गया है। स्मारिका में वैज्ञानिकों द्वारा गुड के समबन्ध में शोध प्रकाशित किये गय है। जिससे कृषकों को काफी फायदा मिलेगा। गुड़ के लाभ के बारे में गन्ना खेती से जुडे आधुनिक कृषि यंत्रों वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती, गन्ने की जैविक खेती, गुड़ के औषधीय गुणों आदि विषयों के बारे में लेख भी प्रकाशित किये गये है। समस्याओं को समाधान भी किया गया। यह स्मारिका गन्ने व गुड़ के उत्पादन को बढाने उसकी मार्किटिंग व अन्य विषयों में लाभकारी सिद्व होगी।