महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के माध्यम से 90226 महिला किसान प्रशिक्षित

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना में महिला किसानो को नवीन कृषि उपायों जैसे मृदा परीक्षण, कम्पोस्टिंग, श्रीविधि से खेती, पोषण वाटिका, जैविक खाद तथा कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Update: 2019-07-29 12:36 GMT

लखनऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना में महिला किसानो को नवीन कृषि उपायों जैसे मृदा परीक्षण, कम्पोस्टिंग, श्रीविधि से खेती, पोषण वाटिका, जैविक खाद तथा कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2018- 2019 में इस परियोजना के अन्तर्गत 10 लाइविलीहुड सी0आर0पी0 ड्राइव में 90226 महिला किसानों को प्रशिक्षित किया गया। इस परियोजना के अन्तर्गत वर्ष 2016 से 2019 तक के लिए 63.36 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को खेती किसानी से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाना है। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में कृषि की नई तकनीकी के माध्यम से नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही उन्हें गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर निकालना है। 

Tags:    

Similar News