लखनऊ। हज-2019 की लखनऊ इम्बारकेषन की आज 26 जुलाई, 2019 को सोलहवीं उड़ान सं0 एस0वी0 5447 देर में आने के कारण आधा घण्टा देर से प्रातः 01ः55 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 152 पुरुश व 147 महिलाएं, कुल 299 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से तीन ख़ादिमुल हुज्जाज निज़ामुद्दीन, मो0 मुस्तक़ीम एवं मोइउद्दीन हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये है। सबसे अधिक हज यात्री 285 बाराबंकी से गये हैं।
सत्रहवीं उड़ान सं0 एस0वी0 5541 प्रातः 07ः16 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई, जिसमें 165 पुरुश व 135 महिलाएं, कुल 300 हज यात्री रवाना हुए। इस उड़ान से एक ख़ादिमुल हुज्जाज अन्जुम हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये हैं, सबसे अधिक हज यात्री 147 बस्ती से, 94 बरेली से एवं 50 बाराबंकी से गये हैं।
अठ्ठारहवीं उड़ान सं0 एस0वी0 5543 अपराह्न 02ः55 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुई जिसमें 160 पुरुश व 141 महिलाएं, कुल 300 हज यात्री एवं एक बच्ची अनाविया पुत्री हसीब एवं हिना बरेली कवर नं0 यू.पी.एफ. 23067-4-1 रवाना हुये। इस उड़ान से दो ख़ादिमुल हुज्जाज ख़लील अहमद एवं मो0 मूसा हज यात्रियों के सहयोगार्थ भेजे गये है।
उन्नीसवीं उड़ान सं0 एस0वी0 5545 सायंकाल 05ः55 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी जिसमें 161 पुरुश व 139 महिलाएं, कुल 300 हज यात्री रवाना होंगे।