छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का कर्ज माफ

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 में एन0पी0ए0, समाधान योजना एवं फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का ऋण मोचन किया गया है।

Update: 2019-09-02 14:46 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2018-19 में एन0पी0ए0, समाधान योजना एवं फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत छूटे हुये 8.48 लाख पात्र एवं लाभार्थी किसानों का 3730.04 करोड़ रूपये का ऋण मोचन किया गया है। सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिये हैं कि योजनान्तर्गत प्रदेश का कोई भी पात्र किसान इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में सदैव कृत संकल्पित है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017-18 में बैंकों के माध्यम से तीन चरणों में कुल 34.80 लाख पात्र किसानों का कुल 20942.22 करोड़ रूपये का भुगतान माह मार्च, 2018 तक किया गया। इस कार्य हेतु सभी जनपदों में विशेष कैम्प का आयोजन कर प्रभारी मंत्रिगणों द्वारा ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इसके अतिरिक्त एन.पी.ए. समाधान योजनान्तर्गत 1.26 लाख पात्र किसानों को 149.83 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित की गयी। इस प्रकार कुल 44.54 लाख किसानों का कुल 24822.09 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया। प्रदेश के समस्त लघु एवं सीमांत किसानों, जिनके द्वारा दिनांक 31 मार्च, 2016 तक फसली ऋण प्राप्त किया गया है, के एक लाख रूपये तक की सीमा का ऋण मोचन किया गया है।

Tags:    

Similar News