पूर्व विधायक इमरान मसूद को हाथरस जाने से जिला प्रशासन ने रोका

Update: 2020-09-30 13:22 GMT

सहारनपुर । हाथरस जिले में गैंगरेप की शिकार लड़की के साथ जघन्य अपराध होने पर और पीड़ित के परिवार से मिलने जाने के समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद को भारी पुलिस बल के साथ सहारनपुर के अंबाला रोड पर रोक दिया गया।

Full View

प्रशासन द्वारा रोके जाने पर हंगामा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाथरस की यह घटना दिल दहला देने वाली है। हम शांति में विश्वास रखते हैं और पीड़ित लड़की के परिवार को सांत्वना देने के लिए हाथरस के लिए रवाना हुए थे, लेकिन हम लोगों को प्रशासन द्वारा रोक दिया गया जो कि यह सरासर गलत है। हंगामा होने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर खुद मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों समझा-बुझाकर शांत करते हुए उनको वापस भेजा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज यूपी में जो भी हो रहा है वह निंदनीय है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती हैं।

Similar News