बंदियों की कला से दीपावली पर रोशन हुई आगरा सेंट्रल जेल

सेंट्रल जेल आगरा के बंदियों की कला की प्रदेश में चर्चा हो रही है।

Update: 2019-10-28 14:41 GMT

लखनऊ साल 2019 की दीपावली का त्यौहार पुलिस के स्तर से किये गये प्रयासों की याद तो देकर जा ही रहा है, ऐसे में जेलों से भी इस बार कई सकारात्मक कार्य भी सामने आये हैं। जेलों में बंदियों ने कैदियों और जेल प्रशासन के अफसरों व कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी दीपावली को खुशनुमा बनाने का काम किया। इनमें से कला में माहिर बंदियों ने जेल के आंगन को सजाने के साथ ही दर ओ दीवार को भी अपने कलात्मक प्रदर्शन से मनमोहक बनाने का काम किया है।




 


कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन


ऐसे में सेंट्रल जेल आगरा के बंदियों की कला की प्रदेश में चर्चा हो रही है। दीपावली के अवसर पर जेल को इन बंदियों ने सजाने के लिए अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जेल के अफसर भी बंदियों की कला को देखकर हैरत में हैं।




 


साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश


हमें त्यौहार साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। इस साल दीपावली पर्व पर यूपी पुलिस ने ऐसा ही संदेश दिया तो जेल प्रशासन भी कहीं पीछे नहीं रहा। जेलों से भी सर्वधर्म सम्भाव के संदेश को कला के सहारे रोशन करते हुए समाज में फैलाने का काम किया गया है।




 


सर्वधर्म सम्भाव की भावना, रीति रिवाजों और परंपराओं को चित्रित


सेंट्रल जेल आगरा के बंदियों ने भी इस दीपावली के अवसर पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। आगरा की कारागार में हर जगह, दर ओ दीवार, पेड- पौधे जहां कहीं भी बंदियों को जगह मिली, वहीं अपनी कलात्मक अभिरुचि का सुन्दर और मनमोहक प्रदर्शन करने से वह नहीं चूके। जेल परिसर में खूबसूरत रंगोलियां बनाकर बंदियों ने सर्वधर्म सम्भाव की भावना, रीति रिवाजों और परंपराओं को चित्रित किया तो मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों और झालरों से जेल का कोना कोना रोशन कर दिया। इस दौरान जेल अधिकारियों ने भी एक अभिभावक की भांति ही बंदियों को पूरी तरह से प्रोत्साहित किया।



 



 



अंधकारमय जीवन में ही अपनी कला के माध्यम से रोशनी के पल 


कारागार में बन्द परिवार से दूर और त्यौहारों की चकाचौंध व खुशियों से परे इन बंदियों ने जेल की अंधकारमय जीवन में ही अपनी कला के माध्यम से रोशनी के पल ढूंढ निकाले। इस साज सज्जा के लिए जेल प्रशासन ने बंदियों को उपहार देकर सम्मानित किया। 

Tags:    

Similar News