विधान सभा अध्यक्ष ने रक्षाबन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी

Update: 2019-08-14 13:39 GMT

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रक्षाबन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करते है। आमतौर पर राखी का त्योहार भाई-बहनों के स्नेह और प्रेम से माना गया है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में रेशम की डोर बांधती है और भाई की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती है। भारत का राष्ट्र जीवन रिश्तों में ही एकात्मक बना रहता है।

Tags:    

Similar News