अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी

तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज ने बताया कि मुख्य मंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि सम्पत्ति के मूल्यो मे लगातार गिरावट चल रही है जिस कारण अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा सम्पत्तियों के रेट न बढाये जायें, लेकिन प्रस्तावित मूल्य सूची जो तहसीलदार व उपनिबन्धक द्वारा अपने हस्तादारों से प्रस्तुत की गयी है, में जनता के हितो पर कुठाराघात करते हुए ऐसे सामान्य निर्देश प्रस्तावित किये हैं, जिनसे कि आमजन का उत्पीड़न होना निश्चित है। उन्होंने बताया कि इस तथ्य से उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

Update: 2019-07-31 09:35 GMT

मुजफ्फरनगर। तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज एंव दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि जनपद में अचल सम्पत्ति की प्रस्तावित मूल्य सूची के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना 26 जुलाई से तहसील प्रांगण मे चल रहा है, लेकिन अफसर इस प्रस्तावित सूची पर पुनर्विचार नहीं कर रहे हैं।

तहसील बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज ने बताया कि मुख्य मंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि सम्पत्ति के मूल्यो मे लगातार गिरावट चल रही है जिस कारण अपरिहार्य परिस्थितियों के अलावा सम्पत्तियों के रेट न बढाये जायें, लेकिन प्रस्तावित मूल्य सूची जो तहसीलदार व उपनिबन्धक द्वारा अपने हस्तादारों से प्रस्तुत की गयी है, में जनता के हितो पर कुठाराघात करते हुए ऐसे सामान्य निर्देश प्रस्तावित किये हैं, जिनसे कि आमजन का उत्पीड़न होना निश्चित है। उन्होंने बताया कि इस तथ्य से उप जिलाधिकारी व जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मांग की है कि जनहित मे पुराने पूर्व प्रचलित रेट लिस्ट यथावत रखकर उसके साथ संलग्न सामान्य निर्देशो में जो कमियां है, उन्हें दूर करते हुए जनहित मे संशोधित करके पुनः जारी किया जाये। आज धरने को व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल ने अपना समर्थन देते हुए सम्बोधित भी किया।

आज धरने की अध्यक्षता चै० प्रमोद कुमार व योगेन्द्र कुमार काम्बोज अधिवक्ता ने संयुक्त रूप से की तथा संचालन संजय शिवम एडवोकेट ने किया। धरने पर मनोज पाल एडवोकेट, खैराती लाल, सुरेश कपूर, शानेन्द्र शर्मा, सुरेश शर्मा, भीम शर्मा, अशोक त्यागी, कुलदीप गुप्ता, हेमन्त कुमार, रामकुमार गंगानिया, विवेक कुमार, मुजम्मिल, सतीश शर्मा, नरेन्द्र कुमार गर्ग स्टाम्प विक्रेता, पंकज जिन्दल, संजय जिन्दल, मोहन लाल बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News