विश्व जनसंख्या दिवस पर जनजागरूकता पखवाड़ा आरंभ
रैली के दौरान आशाओं ने रास्ते मे राहगीरों को बढ़ रही जनसंख्या पर रोकथाम लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है, इसे हमे रोकना होगा। इसे रोकने के लिए महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी को बेहतर उपाय बताया। ये दोनों तरीके अपनाकर हम जनसंख्या पर नियंत्रित कर सकते है।
मुजफ्फरनगर। आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय परिसर में विश्व जनसंख्या पखवाड़े का शुभारंभ मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ पीएस मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जिला महिला चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई टॉउन हॉल प्रांगण में समाप्त हुई।
महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी को बेहतर उपाय
रैली के दौरान आशाओं ने रास्ते मे राहगीरों को बढ़ रही जनसंख्या पर रोकथाम लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज विश्व की जनसंख्या बढ़ रही है, इसे हमे रोकना होगा। इसे रोकने के लिए महिला नसबंदी व पुरुष नसबंदी को बेहतर उपाय बताया। ये दोनों तरीके अपनाकर हम जनसंख्या पर नियंत्रित कर सकते है।
जनसंख्या बढ़ने से हमे बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
जनजागरूकता रैली में संदेश दिया गया कि जनसंख्या बढ़ने से हमे बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हमारे संसाधन कम हो जायेगे और जनसंख्या बढ़ जाएगी। इसलिए हमे चाहिए कि हम ज्यादा से ज्यादा दो ही बच्चे पैदा करे और उसके पश्चात फुलस्टाॅप लगा दें।
रैली में संदेश दिया गया कि अगर हम चाहे तो प्रथम बच्चे के बाद दूसरे बच्चे के दौरान काफी अंतर करके जनसंख्या नियंत्रण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।