उत्तर प्रदेश के पांच विधायक अधिष्ठाता मण्डल में नामित
विधान सभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में पांच वरिष्ठ सदस्यों को वर्ष 2019-2020 के लिए अधिष्ठाता मण्डल का सदस्य नामित किया है।
लखनऊ: विधान सभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में पांच वरिष्ठ सदस्यों को वर्ष 2019-2020 के लिए अधिष्ठाता मण्डल का सदस्य नामित किया है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के तहत
यह जानकारी प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप दूबे ने आज यहां दी। प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप दूबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 1958 के तहत सुखदेव राजभर, सदस्य, विधान सभा (आजमगढ़), सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य विधान सभा (लखनऊ), डाॅ0 राधामोहन दास अग्रवाल, सदस्य, विधान सभा (गोरखपुर), वीरेन्द्र सिंह सिरोही, सदस्य, विधान सभा (बुलंदशहर) तथा मनीष असीजा, सदस्य, विधान सभा (फिरोजाबाद) को अधिष्ठाता मण्डल का सदस्य नाम-निर्दिष्ट किया है।