भगवान परशुराम शोभायात्रा में पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मीरापुर के ग्राम भुम्मा में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का गांव में लोगो ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया।

Update: 2019-06-23 09:36 GMT

मीरापुर। मीरापुर के ग्राम भुम्मा में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैण्ड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का गांव में लोगो ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया।

भगवान हरि विष्णु के छटे अवतार भगवान परशुराम की गांव भुम्मा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ जानसठ चेयरमैन प्रवेन्द्र भडाना ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश व परशुराम की आरती कर किया। शोभायात्रा संयोजक अन्नू शर्मा व श्रवण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। बैण्ड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, महाकाल, भारत माता, शिव-काली ताण्डव व भगवान परशुराम तथा देशभक्ति की मनमोहक झांकियाँ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में शामिल में झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा गांव के परशुराम मन्दिर से शुरू होकर सभी मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मन्दिर पर आकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का गांव में लोगो ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर व जलपान कराकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में व्यवस्था बनाने वालो में मुख्यरूप से अन्नु शर्मा, श्रवण शर्मा, प्रधुमन शर्मा,नितिन शर्मा, अक्षय शर्मा, नरेन्द्र त्यागी, डा. प्रवीण कौशिक आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News